यूपीः किसानों की कर्जमाफी को अखिलेश यादव ने बताया धोखा, राहुल गांधी ने सराहा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपीः किसानों की कर्जमाफी को अखिलेश यादव ने बताया धोखा, राहुल गांधी ने सराहाकिसानों की कर्जमाफी की अखिलेश ने की आलोचना तो राहुल गांधी ने की सराहना।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैंसला लिया है। योगी के इस फैंसले पर जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलोचना की है तो नहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी सराहना की है।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के किसानो का एल लाख रुपए तक कर्ज माफ करने के फैसले पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए इसे किसानों के साथ धोखा बताया।

योगी सरकार द्वारा जैसे ही किसानों के कर्जमाफी के निर्णय की घोषणा की गई अखिलेश यादव की तरफ से ट्वीट किया कि वादा पूर्ण कर्ज माफी का था, किसी सीमा का नहीं। एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ये गरीब किसानों के साथ धोखा है।

वहीं राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कृषि पर कर्ज माफी को लेकर कहा कि यह उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आंशिक राहत है लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। हमें किसानों के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए, केंद्र सरकार को व्यापक संकट को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाना चाहिए और राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.