बीयर बार के उद्घाटन को लेकर राज्य मंत्री स्वाति सिंह से मुख्यमंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बीयर बार के उद्घाटन को लेकर राज्य मंत्री स्वाति सिंह से मुख्यमंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण बार का उद्घाटन करतीं स्वाती सिंह।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीयर बार के उद्घाटन को लेकर मीडिया खबरों पर संज्ञान लेते हुए आज राज्य मंत्री स्वाति सिंह से स्पष्टीकरण मांगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह द्वारा एक बीयर बार का उदघाटन किए जाने के संबंध में मीडिया में प्रसारित खबरों का संज्ञान लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वाति सिंह से संपूर्ण प्रकरण की जानकारी प्राप्त करते हुए स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

ये भी पढ़ें- 79 साल बाद जागा द्रविड़नाडु का जिन्न, पढ़िए क्यों भारत के ये 4 राज्य कर रहे अलग देश की मांग

योगी ने उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि स्वाति सिंह द्वारा एक बीयर बार के उदघाटन की तस्वीरें आज सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर वायरल हो गयीं, जिसके बाद विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.