सही हिंदी नहीं लिख पाया दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Mithilesh DharMithilesh Dhar   5 May 2017 4:06 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सही हिंदी नहीं लिख पाया दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकारसही हिंदी नहीं लिख पाया दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार।

लखनऊ। बारात लेकर आए दूल्हे को इसलिए खाली लौटना पड़ा क्योंकि वो ठीक से हिंदी नहीं लिख पाया। शादी पार्टी देखते ही देखते बुद्धि और विवेक का अखाड़ा बन गया।

घटना मैनपुरी के कुरावली की है। यहां फरुखाबाद से बारात आई थी। जब दूल्हा हिंदी के शब्द ठीक से नहीं लिख पाया तो दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दुल्हन सुनीता (काल्पनिक नाम) ने दूल्हे राजेश (काल्पनिक नाम) से परिश्रम और दृष्टिकोण जैसे शब्द लिखने के लिए कहा, लेकिन दूल्हा सही हिंदी नहीं लिख पाया जिसके बाद सुनीता ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने खुद टेस्ट लेने की बात की थी।

ये भी पढ़ें- बाल विवाह में सजावट से टेंटवालों ने किया इनकार

मैनपुरी में बारात आने के बाद कुछ देर बाद दूल्हा और दुल्हन के परिजन एक साथ बैठे। राजेश ने एक पेन और डायरी सुनीता को दिया और उसमें अपना फोन नंबर और पता लिखने के लिए कहा। सुनीता ने नाम, पता लिखने के बाद राजेश को चेक करने के लिए कहा। ये सब एकदम शांत माहौल में हो रहा था। सुनीता पांचवीं तक ही पढ़ी हैं जबकि राजेश 12वीं पास है।

माहौल उस समय गंभीर हो गया जब सुनीता ने राजेश को उसी डायरी में अपना नाम और पता लिखने को कहा, जैसे राजेश ने सुनीता से कहा था। राजेश को ये बाद नागवार लगी और उसने लड़की पक्ष वालों से इसकी शिकायत भी की। राजेश अपना नाम और पता तक ठीक से नहीं लिख पाया। इसके बाद सुनीता ने शादी से मना कर दिया, हालांकि लोगों ने सुनीता को मनाने का प्रयास बहुत किया लेकिन सुनीता अपने फैसले पर अड़ी रहीं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

               

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.