यूपी : बुक्कल नवाब, यशवंत और ठाकुर जयवीर ने ओढ़ा भगवा, भाजपा में हुए शामिल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी : बुक्कल नवाब, यशवंत और ठाकुर जयवीर ने ओढ़ा भगवा, भाजपा में हुए शामिलभाजपा में हुए शामिल बुक्कल नवाब, यशवंत और ठाकुर जयवीर ।

लखनऊ। विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी के यशवन्त सिंह और बुक्कल नवाब जबकि बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर जयवीर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा के रीति-नीति व सिद्धान्तोंं ने आस्था जताई। प्रदेश अध्यक्ष मौर्य ने कहा सपा बसपा में कार्यकर्ता पीड़ित हैं। ऐसे लोग अब भाजपा में आकर सुकून महसूस कर रहे हैं। भाजपा हर उस व्यक्ति का स्वागत करेगी जो अच्छा काम करता है।

ये भी पढ़ें- वो भारत की सबसे रईस महिलाओं में शामिल हैं, लेकिन 21 साल से नहीं खरीदी नई साड़ी... वजह जान आप भी कहेंगे वाह

यशवन्त सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से परिषद से इस्तीफा दिया है और बिना शर्त पार्टी से जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सिद्धान्तों व आदर्शों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर आए हैं। बुक्कल नवाब ने कहा सपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व अन्याय होता है। भाजपा लोक तात्रिक पार्टी है और इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक एवं मंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, पार्टी प्रवक्ता मनीष शुक्ला, मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- Video : राजधानी लखनऊ का काला सच , डिप्टी CM के घर के पास ढोया जाता है सिर पर मैला

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.