अयोध्‍या दिवाली LIVE : विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा, न चेहरा देखेंगे न जाति : योगी आदित्यनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अयोध्‍या दिवाली LIVE : विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा, न चेहरा देखेंगे न जाति  : योगी आदित्यनाथयोगी अादित्यनाथ

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम दोनों डिप्टी सीएम और मिनिस्टर्स के साथ अयोध्या में दिवाली मनाने पहुंचे। इस मौके पर यूपी के गवर्नर राम नाईक भी मौजूद थे। सरयू के तट पर रामकथा पार्क में योगी और राम नाईक ने राम, सीता और लक्ष्मण का माला पहनाकर स्वागत किया, आरती उतारी और राजतिलक भी किया।

अपने भाषण में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हजारों वर्ष पहले त्रेता युग की स्मृतियों से जोड़ने की कोशिश कर रही है, जब 14 सालों के बाद राम जी का अयोध्या आगमन हुआ होगा। अयोध्या ने दुनिया को दिवाली दी। प्रदेश के विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा। न ही चेहरा देखेंगे न ही जाति बस विकास करेंगे।

अयोध्या में सीएम योगी ने किया राम का राज्याभिषेक करते

योगी ने कहा कि विकास के साथ हम राम राज्य को स्थापित कर रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में सशक्त बन रहा है. हमें गंदगी से मुक्त भारत बनाने का सपना साकार करना है। जहां कोई भेदभाव नहीं होता वहीं राम राज्य होता है। यूपी में अब बिजली की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। पहले रावण राज्य था अब राम राज्य है।

मोदी ने भाषण में कहा, “जनता का ध्यान भटकाने नहीं, अपनी योजनाओं के साथ अयोध्या आए हैं। युवाओं को रोजगार मिले यह सरकार की जिम्मेदारी है। सभी को अपना घर, रोजगार, बिजली देना ही राम राज्य है। गरीबों को छत मिले यही राम राज्य है। जिस गरीब के घर में कभी रसोई गैस का चुल्हा नहीं, तो जब वह घर में चूल्हा जलाता है, तो वही रामराज्य है। मोदीजी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भारत को समृद्ध और सशक्त बहनाने की कोशिश जारी। यूपी को दुनिया नया पर्यटन केंद्र बनाएंगे। नदी संस्कृति को बचाएंगे, योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। अयोध्या में अभी चार चरणों में काम होगा। अयोध्या में 113 करोड़ की योजनाएं शुरू हो रही हैं। अयोध्या के नाम पर उठने वाले सवाल बंद हों। लोग अयोध्या के बारे में नकारात्मक बाते करनी छोड़ दें।”

संबंधित खबर :- अयोध्या में योगी मना रहे दीपावली, सरयू पर जलाए जले लाखों दीए

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.