86 लाख किसानों का कर्ज़ माफ़ किया, ये किसान तीन-तीन पौधे लगाएंगे: योगी आदित्यनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
86 लाख किसानों का कर्ज़ माफ़ किया, ये  किसान तीन-तीन पौधे लगाएंगे: योगी आदित्यनाथकार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन अतिथि।

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन 86 लाख किसानों का कर्ज़ माफ किया है, अब वो किसान पर्यावरण को बचाने की मुहिम का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 86 लाख किसानों का कर्ज़ माफ किया, उन किसानों को कर्ज़ माफी का सर्टिफिकेट देने पर यह शर्त होगी कि वे किसान तीन-तीन पौधे लगाएं।

प्रदेश सरकार के द्वारा राजधानी के गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में अयोजित कनेक्ट विद नेचर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ⁠⁠⁠⁠⁠हमें कोशिश करनी होगी वनों के लिए चेक डैम बनाएं। प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो रहे हैं। हम नीम, आम, बरगद, पीपल के पौधे लगाएं। इसके साथ ही योगी ने कहा, 'आम को काटने की अनुमति ही नहीं होनी चाहिए। अगर इसी तरह से पेड़ों की कटाई होती रही तो आम खाना गरीब के लिए बहुत कठिन हो जाएगा।

अगर हम प्रकृति को बचाए रखना चाहते हैं तो हमें पर्यावरण की शरण में जाना होगा। पर्यावरण में वनों को बढ़ाना होगा।' कार्यक्रम प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपनन हुआ। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा दिया गया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.