खनन माफिया मुक्त होगा उत्तर प्रदेश : भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
खनन माफिया मुक्त होगा उत्तर प्रदेश :   भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठीभाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी।

मुख्य संवाददाता
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार के खनन सम्बन्धी निर्णयों को खनन माफिया पर बड़ी चोट बताया। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा उप्र में खनन का पूरा क्षेत्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। पूववर्ती सपा-बसपा सरकारों में अवैध खनन से प्राकृतिक सम्पदा की संगठित लूट होती रही और सरकारें पूरा संरक्षण देती रही।

ये भी पढ़ें- यूपी में एक लाख हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, हर थाने में दर्ज हैं 50 भू-माफिया


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अवैध खनन से माफिया, भ्रष्ट नेता अफसर मालामाल होते गए और बुन्देलखण्ड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता रहा। अब भाजपा सरकार में खनन पूरी पारदर्शिता से होगा। अवैध खनन पूरी तरह समाप्त होगा। नियम तोड़ने वालों पर कठोरता सेकार्रवाई होगी। त्रिपाठी ने कहा प्राकृतिक सम्पदा अनमोल है। इसका उपभोग संयम से करना होगा। वरना निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ये भी पढ़ें- यूपी में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के गठन को मंजूरी, ताकि दोबारा न हो जवाहरबाग जैसे कांड

नदियों से जिस तरह से अवैध खनन चल रहा था यह राजस्व के नुकसान के साथ-साथ सतत विकास के लिए भी बाधक था। योगी सरकार के इस निर्णय के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे। विकास कार्यो में अड़चन न हो और खनिज सम्पदा आवश्यकतानुसार प्राप्त हो सके इस पर सरकार कठोरता से नियमों का पालन करायेगी। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को खनन माफिया से मुक्त करने के लिए संकल्पित है। त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों पर सख्ती बरत रही है और प्रदेश में योगी सरकार भ्रष्टों के लिए भ्रष्टाचार के सारे रास्ते बंद कर रही है।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.