निकाय चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, गृहमंत्री भी डालेंगे वोट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
निकाय चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, गृहमंत्री भी डालेंगे वोटप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 25 जिलों में आज सुबह साढ़े 7 बजे से वोटिंग जारी है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने की वजह से दूसरा चरण सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी तरह इटावा में मतदान होने की वजह से सपा के लिए भी यह चरण काफी मायने रखता है।

जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव के इस चरण में 25 जिलों के 6 नगर निगमों, 51 नगर पालिकाओं और 132 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें कुल मिलाकर 189 निकायों के 3601 वार्डों में 13777 बूथों पर लगभग एक करोड़ 29 हजार लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 6 महापौर पद के लिए 42 महिलाओं समेत 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। 51 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 638 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव दूसरा चरण : पहली बार 30 ड्रोन कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

राजनाथ सिंह भी डालेंगे वोट

गृहमंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी आज वोटिंग करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ-साथ कई मंत्री और विधायक लखनऊ महानगर क्षेत्र में मतदान करेंगे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य सहित कई मंत्री अपने-अपने जनपदों में वोट डालेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.