उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में मेयर की 13 सीटों पर भाजपा आगे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव में मेयर की 13 सीटों पर भाजपा आगेप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आज परिणाम आने हैं। पोस्टल बैलट की गिनती पहले हो रही है। इसमें भाजपा के मेयर प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा 16 में से नौ जगह पर आगे चल रही है।

इलाहाबाद नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी आगे हैं। आगरा में स्थानीय निकाय चुनाव डाक मतपत्रों की गिनती में मेयर पद भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 115 वोटों से आगे हैं। इसी तरह से लखनऊ में संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ में राजीव अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, कानपुर में प्रमिला पाण्डेय तथा सहारनपुर, गाजियाबाद व गोरखपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी बढ़त पर हैं।

इलाहाबाद नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती पूरी । कुल 142 वोट पड़े थे। 42 अवैध घोषित। बीजेपी की अभिलाषा गुप्ता को सबसे ज्यादा 39, सपा के विनोद दुबे को 27, कांग्रेस के विजय मिश्र को 18 और बीएसपी के रमेश केसरवानी को 13 वोट मिले। आगरा में स्थानीय निकाय चुनाव डाक मतपत्रों की गिनती में मेयर पद भाजपा के मेयर प्रत्याशी नवीन जैन 115 वोटों से आगे हैं। डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है यह 40 मिनट तक चलेगी।

लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना होगी। इन चुनावों में कुल 79,113 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भविष्य का फैसला होगा। मतगणना सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होगी। तीन चरणों में हुए वोटिंग में कुल 52.50 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं तीसरे और अंतिम चरण में 26 जिलों में करीब 53 फीसद मतदान हुआ।

नगर निगमों में ईवीएम से चुनाव हुए हैं इसलिए इनके परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है। छोटी नगर पंचायतों के परिणाम सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। शाम चार से पांच बजे तक सभी निकायों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.