अब हर गाँव में पहुंचेगी बस, मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब हर गाँव में पहुंचेगी बस, मुख्यमंत्री ने की शुरुआतकार्यक्रम में हिस्सा लेते मुख्यमंत्री योगी।

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अब उन गाँवों में संकल्प बस सेवा की शुरुआत की है जहां अब तक ग्रामीण आवागमन के लिए अपने साधन से या प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘संकल्प बस सेवा' की शुरुआत की। सरकार के लोक संकल्प कल्याण पत्र-2017 की उद्घोषणा अनुसार प्रदेश के प्रत्येक असेवित गाँव को बस परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन निगम को चिन्हित कुल 38254 असेवित गाँव के लिए परिवहन सेवा प्रदान करने का लक्ष्य दिया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में जल्द ही बेसहारा गायों की सेवा करते नजर आएंगे उद्योगपति

परिवहन निगम द्वारा इस कार्य के लिए प्रत्येक वर्ष 9563 असेवित गाँव को परिवहन सुविधा देने के लिए यह शुरुआत की गई है। वर्तमान सरकार के छह माह के कार्यकाल में ही परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध संसाधनों से 4766 गाँवों को परिवहन सेवा से जोड़ दिया गया है। प्रदेश के असेवित गाँवों के निवासियों को परिवहन की सेवायें उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने 50 नईं बसें ‘संकल्प बस सेवा' को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। सरकार की महती योजना के दृष्टिगत इन बसों की यात्री सीटों को भी आरामदेह बनाने के लिए ‘हाईबैक‘ मानकों अनुसार डिजाईन किया गया है।

बस को हरी झण्डी देते योगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में विधायक निधि के खर्चे का कैग से होगा ऑडिट : महेंद्र सिंह

राज्य सरकार द्वारा असेवित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लगभग 11,000 किमी लम्बाई के मार्गों के फार्मुलेशन सम्बन्धी शासकीय अधिसूचना भी निर्गत कर दी गई है। परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए लक्षित 9563 गाँवों को परिवहन सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य इसी वर्ष माह नवम्बर 2017 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.