अपराध की सूची में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश: एनसीआरबी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अपराध की सूची में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश: एनसीआरबीफोटो साभार: इंटरनेट

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे सर्वाधिक मामले वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए।

4,889 हत्या की घटनाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हत्या की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं। यहां हत्या की 4,889 घटनाएं हुईं, जो ऐसे कुल मामलों का 16.1फीसदी है। उत्तर प्रदेश के बाद पिछले वर्ष हत्या की सबसे ज्यादा 2,581 (8.4 फीसदी) घटनाएं बिहार में दर्ज की गईं।

महिलाओं के खिलाफ में भी आगे उत्तर प्रदेश

वर्ष 2016 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल मामलों में से 14.5 फीसदी (49,262 मामले) उत्तर प्रदेश में हुए, जिसके बाद 9.6 फीसदी यानी 32,513 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल रहा। वर्ष 2015 के मुकाबले देश में बलात्कार की घटनाएं 12.4 फीसदी बढ़ गई।

बलात्कार के मामले में मध्य प्रदेश आगे

आंकड़ों के मुताबिक, बलात्कार के मामले सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुए। ऐसी कुल घटनाओं में से 12.5 फीसदी (4,882 मामले) मध्य प्रदेश में, 12.4 फीसदी (4,816 मामले) उत्तर प्रदेश में और 10.7 फीसदी यानी 4,189 मामले महाराष्ट्र में हुए।

यह भी पढ़ें: एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक रोज देगा 100 रुपये

एक सदी जीने पर तुम्हें बधाई

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.