यूपी में बेपटरी हुई वास्को डी गामा एक्सप्रेस की 13 बोगियां, 3 की मौत, 9 घायल
गाँव कनेक्शन 24 Nov 2017 9:21 AM GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिर एक रेल हादसा हो गया है। चित्रकूट जिले के मानिकपुर जंक्शन पर शुक्रवार तड़के गोवा से पटना जाने वाली वास्को डि गामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए है, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य यात्री घायल हो गए।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने घटनास्थल से फोन पर बताया कि गोवा से पटना जाने वाली 12741 वास्को डि गामा एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे मानिकपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म फॉर्म संख्या-दो से गुजर रही थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से कुछ दूर आगे बढ़ी, उसके तेरह डिब्बे पटरी से उतर गए।
2 dead and 8 injured in Vasco De Gama Patna express train accident near UP’s Banda pic.twitter.com/czKOweWz8e
— ANI (@ANI) November 24, 2017
सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है और नौ यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिले के अस्पताल में दाखिल कराया गया है । अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रेन हादसे की वजह से मुंबई, गोवा और पटना जाने वाली ट्रेनों के अलावा कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि अब कोई भी यात्री डिब्बों में नहीं फंसा है। रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचने लगे हैं। इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने कहा था कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
हादसे के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं-
Chitrakoot #trainaccident. ~Important Helplines.
— UP POLICE (@Uppolice) November 24, 2017
SP chitrakoot.9454400263
SP GRP jhansi..945440339
Addl.sp ckt ..945441039
CO mau..9454401357
SO GRP manikpur...9454404424 ;SO manikpur..9454403206
Help line railway..05322226276
Control room chitrkoot police
05198236800#uppolice pic.twitter.com/3diKLmQTij
फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories