समाजवादी पार्टी की महिला सभा की मीटिंग कल, डिंपल के साथ शामिल होंगी जया बच्चन
गाँव कनेक्शन 24 April 2017 8:49 PM GMT
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की मीटिंग 25 अप्रैल को पार्टी कार्यालय पर होगी।इसमें जया बच्चन के साथ डिंपल यादव सम्मिलित होंगी। इस दौरान सभी ज़िलों की महिला जिलाध्यक्ष एंव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यता अभियान पर चर्चा करेंगी।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी 25 अप्रैल को सदस्यता अभियान चला रही है। इस बारे में पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी दी थी। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम होगी।
सदस्यता अभियान 25 अप्रैल से 25 जून तक दो महीने के लिए चलाया जाएगा।
Next Story
More Stories