यूपी के सरकारी स्कूलों में योग होगा पाठयक्रम का हिस्सा
गाँव कनेक्शन 7 April 2017 7:04 PM GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार योग को स्कूली पाठयक्रम में शामिल करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सरकार का मानना है कि योग को शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाकर पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।
शर्मा ने कहा, ‘‘लोग संशय पैदा करने की कोशिश करते हैं लेकिन योग ना तो हिन्दुओं का है, ना मुसलमानों, सिखों या ईसाइयों का है। अगर स्कूली बच्चे योग करते हैं तो इसमें गलत क्या है। योग के स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए सभी को इसे करना चाहिए।''
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
योगी ने हाल ही में कहा था कि योग को शिक्षा से संबद्ध किया जाएगा और प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इसे अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने योग को जन्म नहीं दिया। यह सारी दुनिया में प्रचलित है और जन कल्याण के लिए हमारे संतों द्वारा प्रदत्त परंपरा है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए यह संतों से मिला है।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories