अयोध्या में सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अयोध्या में सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयानअयोध्या में बोलते सीएम।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। साथ ही सरयू तट पर पूजा भी की। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर मुद्दे पर बंद कमरे में बैठक की। बैठक में मौजूद महंतों ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदू समाज ने बहुत इंतजार कर लिया। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित राम मंदिर ढांचा की तस्वीर सीएम योगी को भेंट की।

बैठक के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सीमए योगी ने कहा कि गंगा की तरह अयोध्या में सरयू की भी महाआरती होगी। अयोध्या के विकास के लिए एलईडी लाइट लगाए जाएंगे। अयोध्या वासियों की भावनाओं का सम्मान होगा। अयोध्या की सड़कों के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। अब अयोध्या धाम की उपेक्षा नहीं होगी। बातचीत से राम मंदिर का हल निकलेगा।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.