उत्तर प्रदेश में 287 नई बसों की शुरुआत जल्द

दिति बाजपेईदिति बाजपेई   8 March 2016 5:30 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में 287 नई बसों की शुरुआत जल्दGaon Connection

दिति बाजपेई

लखनऊ। राजधानी में संचालित सिटी बसों के बेड़े में जल्द ही नई बसें जुड़ जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के सात अन्य महानगरों में संचालित सिटी बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी की तैयारी है। जल्द ही नगरीय निदेशालय कुल 287 नई बसें अलग-अलग महानगरों को मुहैया कराएगा।

इस संबंध में लखनऊ सिटी बस प्रबंधन ने नगरीय निदेशालय को बसें उपलब्ध कराने के लिए अपना अनुरोध पत्र भेज दिया है। प्रबंधन ने शहर में यातायात के लिए जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निदेशालय से 65 नई छोटी बसों की मांग की है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की ही तरह अन्य महानगरीय प्रबंधनों से भी निदेशालय को अपना अनुरोध पत्र भेजा जा रहा है। नई बसों के सिटी बस बेड़े में जुड़ जाने से शहर में जनता को कहीं आने जाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि शहर में संचालित हो रही महानगरीय बसें जनता की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही हैं। जिस अनुपात में रोजाना जनता बसों में सफर कर रही है, उसके एवज में प्रबंधन के पास बसों की काफी कमी है। ऐसे में बसों की संख्या में जल्द इजाफा किया जाए, इसके लिए नगरीय निदेशालय को पत्र भेजा गया है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से 65 छोटी नई बसों की मांग की गई है।

सिटी बस एमडी ने बताया कि वर्तमान में लखनऊ के अलावा सात शहरों में सिटी बसों का संचालन हो रहा है। सभी जगह नई बसों की जरूरत है। सातों महानगर प्रबंधन निदेशालय को अपनी जरूरत के मुताबिक डिमांड भेज रहे हैं। शहर में जो भी बसें संचालित हो रही हैं वो अब पुरानी भी हो चुकी हैं, ऐसे में जितनी जल्दी बसें उपलब्ध हो जाएंगी शहर की जनता को राहत मिल जाएगी।

किस शहरों को मिलेंगी कितनी बसें

कानपुर                  68

लखनऊ                  65

आगरा                   43

इलाहाबाद               33

बनारस                   33

मेरठ                      30

मथुरा                     15

 

कहां कितनी सिटी बसों का हो रहा संचालन

कानपुर                     270

लखनऊ                    260

आगरा                     170

इलाहाबाद                 130

बनारस                     130

मेरठ                        120

मथुरा                       60

 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.