उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होगा 'जल साक्षरता अभियान'

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होगा जल साक्षरता अभियानgaoconnection

बागपत (भाषा)। उत्तर प्रदेश में जल्द ही जल साक्षरता अभियान' शुरू किया जायेगा। जल पुरुष के नाम से मशहूर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यूपी में जल साक्षरता अभियान की शुरुआत विश्व पृथ्वी दिवस यानी 22 अप्रैल को की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और जिला समाज कल्याण अधिकारियों से संपर्क कर उनकी मदद मांगी जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जल संरक्षण समिति के गठन की भी तैयारी की जा रही है।

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग में तैनात आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जायेगी। इन कार्यकर्ताओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जायेगा। उसके बाद उन्हें नगरीय और ग्रामीण इलाकों में लोगों को जल संरक्षण के तरीके तथा पानी की बर्बादी के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक करने के लिए भेजा जाएगा।

इस काम में स्थानीय सरकारी अधिकारियों से भी सहायता ली जायेगी। सिंह के अनुसार, अभियान के लिए उनकी तैयारी पूरी है बस सरकारी तैयारी का इंतजार है। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान बगैर सरकारी मदद के सफल नहीं हो सकते।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.