उत्तराखंड संकट से मेरा कोई सरोकार नहीं है: रामदेव
गाँव कनेक्शन 22 April 2016 5:30 AM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। योग गुरु रामदेव ने सफ़ाई दी है कि उत्तराखंड में राजनीतिक संकट से उनका कोई लेना-देना नहीं है, जहां उच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति शासन को रद्द कर दिया है।
रामदेव ने कहा, ''उत्तराखंड संकट से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। वो अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं।'' योग गुरु ने कहा, ''हम इसमें संलिप्त नहीं हैं। अगर कोई झूठ बोलता है तो उसका कोई जवाब नहीं है। हम जो करते हैं वो खुलकर करते हैं।''
कांग्रेस ने पिछले महीने रामदेव पर आरोप लगाया था कि वो भाजपा नेतृत्व के साथ मिलकर राज्य सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं। हालांकि रामदेव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
Next Story
More Stories