वायुसेना के लापता विमान को खोजने में जुटे 13 जहाज

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वायुसेना के लापता विमान को खोजने में जुटे 13 जहाज

चेन्नई/दिल्ली (भाषा)। भारतीय वायुसेना के लापता विमान को खोजने के लिए थल और नौसेना को लगाया गया है। विमान का जिस वक्त रडार से संपर्क टूटा वो 23 हजार फीट की ऊंचाई पर था और उसमें 29 लोग सवार थे। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि वायुसेना, नौसेना और कोस्टगार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। भारतीय वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को लापता हो गया। विमान चेन्नई के निकट से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुआ था। इसमें चालक दल के छह सदस्यों समेत 29 लोग सवार हैं।भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है, जिसमें पांच विमान और 13 पोत लगाए गए हैं। लापता विमान से इसके तंबारम हवाई ठिकाने से उड़ान भरने के 16 मिनट बाद सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर आखिरी बार रेडियो संपर्क हुआ था। इस विमान में सवार

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.