वैज्ञानिक संस्थानों में बढ़ रही महिलाओं की भूमिका: हर्षवर्धन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वैज्ञानिक संस्थानों में बढ़ रही महिलाओं की भूमिका: हर्षवर्धनgaonconnection

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्र सरकार ने बुद्धवार को लोकसभा में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने एक सदस्य के सवाल के जवाब में बताया कि ग्लोबल सर्वे द्वारा हाल ही में इस संबंध में जारी की गयी रिपोर्ट में सभी भारतीय विज्ञान अकादमियों के परिणामों को शामिल नहीं किया गया है और यह रिपोर्ट भारतीय विज्ञान अकादमी बेंगलूर, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी इलाहाबाद और भारतीय इंजीनियरिंग अकादमी दिल्ली के प्रदर्शन का संज्ञान लेने में विफल रही है।

हर्षवर्धन ने कहा कि पुरुष सहयोगियों के मुकाबले अभी भी महिलाओं की भागीदारी कम है लेकिन इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विश्वविद्यालयों में 51 फीसदी लड़कियां और 49 फीसदी लड़के परास्नातक अध्ययन कर रहे हैं।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.