Nepal Flood : 7 दिन से भाई की तलाश, अस्पतालों में भी नहीं मिला नाम
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद कई परिवार अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं। बर्दिया से आया यह परिवार पिछले सात दिनों से अपने भाई को खोज रहा है, जो रसुवा के मलुंग हाइड्रोपावर में काम करते थे। परिवार काठमांडू के टीचिंग हॉस्पिटल और कांती बाल अस्पताल तक पहुंचा, लेकिन कहीं भी उनका नाम या पहचान नहीं मिल सकी। अब चितवन में भी परिवार अपने भाई की तलाश कर रहा है।
