Nepal Floods: नारायणी नदी में जारी Search Operation, 18 जगहों पर चलाया गया तलाशी अभियान
Sept 02, 2026, 15:46 IST
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नारायणी नदी में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) की दो टीमें और तीन नावें अभियान में जुटी हैं। रेस्क्यू टीम ने इससे पहले करीब 18 जगहों पर तलाशी ली थी। अधिकारियों का कहना है कि जब तक लापता लोगों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी, सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।