विजय माल्या से पाई-पाई वसूलेंगे बैंक: वित्त मंत्री

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विजय माल्या से पाई-पाई वसूलेंगे बैंक: वित्त मंत्रीगाँवकनेक्शन

नई दिल्ली (भाषा)। कारोबारी विजय माल्या को लेकर उठे विवादों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि बैंक माल्या के साथ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेंगे उनसे पाई-पाई वसूली जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि माल्या जहां भी कानून का उल्लंघन करते पाए जाएंगे जांच एजेंसियां उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी।

लंबे वक्त से बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइन्स के प्रमोटर माल्या दो मार्च को देश से बाहर चले गए। अनुमान है कि वो लंदन में हैं। उनकी समूह की कंपनियों पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। जिन बैंकों का कर्ज उनकी कंपनियों पर है उनकी याचिका पर उच्चतम न्यायालय की सुनवाई जिस दिन होनी थी, उसके कई दिन पहले ही वो देश से बाहर चले गए।

जेटली ने कहा, 'माल्या से जुड़े तथ्य बेहद साफ हैं। हर सरकारी एजेंसी, चाहे वो कराधान विभाग हो या जांच एजेंसी, जहां भी देखेगी कि उन्होंने कानून का उल्लंघन किया है, वो उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगी। जहां बैंकों का सवाल है तो वो उन्हें दी गई राशि की पाई-पाई वसूलेंगे।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.