विमान हादसे में 61 की मौत, 2 भारतीय भी मारे गए

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विमान हादसे में 61 की मौत, 2 भारतीय भी मारे गएगाँवकनेक्शन

मॉस्को (भाषा) दक्षिणी रूस के रोस्तोव ओन दोन में शनिवार तड़के 55 यात्रियों को दुबई से ला रहा एक विमान हादेस का शिकार हो गया। विमान में 55 यात्रियों समेत कुल 61 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है जिसमें क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं।

किन मुल्कों के यात्री थे सवार

दुबई सरकार के मीडिया सेल की ओर से सूचना दी गई है कि दुबई से रवाना हुए इस विमान में दो भारतीय भी शामिल हैं। इसके अलावा 44 रूसी, 8 यूक्रेनियन और एक उज्बेकिस्तान का नागरिक सावर था।

मरने वालों में दो भारतीय भी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि रूसी अधिकारियों ने विमान दुर्घटना के मृतकों की जो सूची जारी की है उसमें दो भारतीय भी हैं। उनकी पहचान अंजू कथिरवेल ऐयप्पन और मोहन श्याम के रूप में की गई है। विकास स्वरूप ने कहा, ‘हमारा दूतावास पुष्टि के लिए स्थानीय युनिवर्सिटी और भारतीय नागरिकों से संपर्क कर रहा है।’

स्थानीय आपातकाल मंत्रालय की प्रवक्ता मरीना कोस्तिओकोवा ने कहा, ‘दुबई से आ रहे विमान में 55 यात्री और चालक दल के चार या पांच सदस्य सवार थे। विमान रोस्तोव ओन दोव हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’ मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार दुर्घटना अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर हुई।

बयान में कहा गया है, ‘दुबई से रोस्तोव ओन दोन आ रहे बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लग गई।’ इसमें बताया गया है कि आग पर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजे काबू पाया गया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.