मनरेगा में कामकाजी महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 51% हुई

India

अमित सिंह

नई दिल्ली। ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 51 फीसदी तक पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते तीन सालों के दौरान ये संख्या सबसे ज्यादा है।

कितनी रही महिलाओं की भागीदारी

इस साल 7 मार्च 2016 तक कुल 331.18 लाख महिलाओं ने मनरेगा के लिए काम किया। जो मनरेगा में काम करने वाले कुल लोगों की संख्या 650.14 लाख का करीब 51% है।

साल 2012-13 में मनरेगा के लिए कुल 797.34 लाख लोगों ने काम किया जिसमें महिलाओं की संख्या अकेले 374.97 लाख थी जो कुल कामगारों की संख्या का करीब 47% है।     

साल 2013-14 में मनरेगा में कुल 738.90 लाख लोगों ने काम किया जिसमें महिलाओं की संख्या 354.48 लाख थी जो करीब 48% है।     

2014-15 में कुल 621.69 लाख लोग मनरेगा का हिस्सा बने जिसमें महिलाओं की संख्या करीब 51% थी। 

Recent Posts



More Posts

popular Posts