वंशवादी मुद्दों के कारण प्रभावित हुई है कांग्रेस: जेटली

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वंशवादी मुद्दों के कारण प्रभावित हुई है कांग्रेस: जेटलीgaonconnection, वंशवादी मुद्दों के कारण प्रभावित हुई है कांग्रेस: जेटली

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस पर वंशवाद आधारित होने का तंज कसते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी जैसे दिग्गजों की अनुपस्थिति में पार्टी डूब जायेगी क्योंकि उसके पास वैसा कोई नेता नहीं है।

न्यूज 24 चैनल की ओर से आयोजित समारोह में जेटली ने कहा, ‘‘जहां आपके यहां वंशवाद होता है, वहां वंशवाद गले की फांस बन गया है। बिना वंशवाद के आप अप्रासंगिक हैं। वंशवाद के साथ आप रुक गये हैं। कांग्रेस की यही समस्या है।'' जेटली ने आगे कहा कि आज के समय में कांग्रेस में जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी जैसे कद्दावर नेता नहीं हैं जो पार्टी को मजबूत बना सकें। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि वंशवाद के कमजोर नेतृत्व के कारण पार्टी सिकुड़ रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिता और पुत्र के भाजपा में होने के भी उदाहरण हैं। लेकिन इसमें एक बुनियादी अंतर है। एक राष्ट्रीय पार्टी का स्वामित्व एक परिवार के पास है। यह कारोबार के स्वामित्व जैसा है। उस परिवार को प्रधानमंत्री पद का स्वामित्व मिल जाता है। यह अंतर है। उन्होंने कहा कि जहां भी वंशवाद होता है, नेतृत्व का विकास करना कठिन हो जाता है। राज्यों में भी कांग्रेस का कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.