वसुंधरा राजे सरकार की राजस्थान में 10,000 स्कूल खोलने की योजना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वसुंधरा राजे सरकार की राजस्थान में 10,000 स्कूल खोलने की योजनाgaonconnection, वसुंधरा राजे सरकार की राजस्थान में 10,000 स्कूल खोलने की योजना

जयपुर (भाषा)। राजस्थान में ग्राम पंचायत स्तर पर दस हजार स्कूल बनाये जायेंगे। हर ग्राम पंचायत पर ऐसा स्कूल होगा जिसमें पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को कम्प्यूटर भी सिखाया जाएगा।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि शिक्षा से सभी बुराईयां रोकी जा सकती है और दुनिया के सभी अमीर देश बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए है। राजे ने अजमेर के आजाद पार्क में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दस हजार स्कूल खोले जायेंगे। महिलाएं भी चाहती है कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों पर पहुंचना मुश्किल था वहां अब एकल विद्यालय शुरु हो जाने से स्थिति बदल गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति को जोड़ने की जो कोशिश की जा रही है वो बेहतर है। क्योंकि शिक्षा बिना संस्कृति के कुछ भी नहीं है। अगर हम शिक्षित हैं और हमारे देश, प्रदेश और परिवार की संस्कृति हमारे रग रग में नहीं है तो हम विफल है और दुनिया में हिन्दुस्तान संस्कृति की वजह से आगे दिखता है। हम चाहते हैं कि हमारे छोटे बच्चों में संस्कृति दिखाई दे उन्हें इतिहास के बारे में ज्ञान हो।

उन्होंने कहा कि 2015-16 में शिक्षा के जरिये 15 लाख बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा। बच्चे शिक्षित होकर नई क्रांति लेकर आयेंगे। राजे ने कहा कि संविधान के निर्माता अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जो जीवन की सारी कठिनाईयों का निवारण कर देता है। 

इससे पूर्व राजे ने पुष्कर में ‘रोप वे' का उद्घाटन करते हुए कहा कि पुष्कर को आने वाले दिनों में और सुंदर बनाया जायेगा।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.