Feb 9, 2026
रिटायरमेंट के बाद कई लोग असमंजस में रहते हैं, लेकिन उत्कृष्ट ने गाँव लौटने का फैसला किया। उन्होंने सोचा कि अगर खेती को सही तरीके से किया जाए, तो यह सम्मान और स्थिर आमदनी दोनों दे सकती है।
Credit: Gaon Connection Network
जब उन्होंने चंदन की खेती का प्लान बताया, तो लोग हँस पड़े। किसी ने इसे असंभव कहा, किसी ने मज़ाक उड़ाया। लेकिन उन्होंने 400 पौधों से अपनी शुरुआत कर दी।
Credit: Gaon Connection Network
धीरे-धीरे यह संख्या हजारों में बदल गई। खेत में सिर्फ पेड़ ही नहीं बढ़े, बल्कि आसपास के किसानों के दिलों में भी भरोसे का जंगल उग आया।
Credit: Gaon Connection Network
उत्कृष्ट ने सिर्फ चंदन पर निर्भर रहने के बजाय हल्दी, कस्तूरी और दूसरी नकदी फसलें भी लगाईं। चंदन लंबी अवधि की कमाई बना, जबकि बाकी फसलें रोज़मर्रा की आमदनी देने लगीं।
Credit: Gaon Connection Network
उनका मानना है कि अगर हर किसान अपने खेत या घर के किनारे चार–छह चंदन के पेड़ लगा ले, तो भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा तैयार हो सकता है।
Credit: Gaon Connection Network
पहले लोग कहते थे कि चंदन के पेड़ों पर साँप आते हैं। आज उसी बाग में बच्चे खेलते हैं, किसान सीखने आते हैं और हजारों चंदन के पौधे आसपास के गाँवों में लगाए जा चुके हैं।
Credit: Gaon Connection Network
Thanks For Reading!