योग दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
योग दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लियाgaonconnection

चंडीगढ़ (भाषा)। राज्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज यहां कैपिटल कॉम्पलेक्स में आयोजित दूसरे अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के विरोध में विरोध मार्च निकाला जिसके बाद उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ के पार्टी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मार्च निकाल रहे थे लेकिन उन्हें सैक्टर 34 एवं 35 और सैक्टर 15 के पास एहतियातन हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

चंडीगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने दावा किया कि 200 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि वे योग का नहीं बल्कि मोदी सरकार की कथित गलत नीतियों के खिलाफ विरोध कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडींगढ़ प्रशासन ने इस बड़े समारोह पर भारी धनराशि खर्च की है।

छाबड़ा ने बताया कि हमारा विरोध मोदी सरकार की किसान, आम-आदमी, व्यापार विरोधी और युवाओं सहित हर वर्ग की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद हर मोर्चे पर विफल रही है।''

पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भी किसान आत्महत्या के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के सदस्यों ने भी पंजाब विश्वविद्यालय के गेट पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जहां से उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.