यूनिट के हिसाब से बांट कर करें विज्ञान की तैयारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूनिट के हिसाब से बांट कर करें विज्ञान की तैयारीगाँव कनेक्शन

बोर्ड परीक्षाएं करीब हैं और इस बार हम बता रहे हैं सांइस स्ट्रीम के बच्चों को कि वो कैसे विज्ञान की तैयारी कम समय में अच्छे तरीके से कर सकते हैं। विज्ञान के तीन प्रश्नपत्र भौतिक, रसायन और जीव तीनों की महत्वपूर्ण भाग हैं। अगर अच्छे नम्बर चाहिए तो तीनों पर अच्छी पकड़ रखनी होगी। इसके बारे में बता रहे हैं, रजत इंटर कॉलेज के विज्ञान के अध्यापक डॉ नितिन वर्मा--

विषयों को यूनिट के हिसाब से बांट लें 

तीनों विषयों को यूनिट के हिसाब से बांट लें और दिन निर्धारित कर लें कि इतने दिन में इस यूनिट को दोहरा लेगें। इस तरह से ये पता चल जाएगा कि कौन से यूनिट या पाठ में दिक्कत आ रही है। उसे अपने टीचर से दोबारा समझ सकते हैं।

महत्वपूर्ण टॉपिक को पहले पढ़ें

पाठ पढ़ाते समय अध्यापक हमेशा महत्वपूर्ण टॉपिक या प्रश्नों को बताते रहते हैं। उनको जरूर एक बार दोहरा लें। प्रश्नपत्रों में भी जो सवाल बार बार पूछे जाते हैं, उन्हें जरूर तैयार रखें।

न्यूमेरिकल से न भागें

ज्यादातर छात्र न्यूमेरिकल देखकर घबरा जाते हैं लेकिन परीक्षा में ये जरूर पूछे जाते हैं और वो भी अच्छे खासे नम्बर के। इसलिए सूत्रों को समझ लें, इससे न्यूमेरिकल में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। अगर ये सोचें कि न्यूमेरिकल रट सकेगें तो ये नहीं होगा। इस तरह से डेरिवेशन को भी समझें और उन्हें रटे नहीं।

डायग्राम बनाएं---जहां जरूरी हो चित्र जरूर बनाएं, जीवविज्ञान में खासकर। इससे अच्छे नम्बर मिलते हैं और आपको बहुत लम्बा लिखने की जरूरत भी नहीं होती। यही रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में भी करें।

रासायनिक क्रियाओं को समझें

रसायन विज्ञान में नियमों और क्रियाओं को समझने की जरूरत होती है। रटने या याद करने से वो एक समय के बाद भूल जाते हैं। इन क्रियाओं को अच्छे तरीके से समझें और समीकरण को संतुलित करना तो सबसे जरूरी है इसके बिना सभी क्रियाएं गलत लिखेगें। 

राइटिंग पर ध्यान दें

किसी भी विषय में राइटिंग महत्व रखती हैं। अच्छी हैंडराइटिंग अच्छे नम्बर दिला सकती हैं वहीं खराब और गंदे तरीके से लिखे गए सही उत्तर पर भी नम्बर पूरे नहीं मिलते हैं। कॉपी में सफाई और हैंड राइटिंग का ध्यान जरूर दें।

पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें

पुराने प्रश्नपत्र और अनसाल्वड पेपर का अभ्यास जरूर करें। इससे आपको ये अंदाजा हो जाएगा कि परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें कैसे अच्छे तरीके से लिख सकते हैं। इससे ये भी जानकारी हो जाएगी कि समय के अंदर कैसे प्रश्नपत्र को हल करना है। 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.