यूपी बोर्ड के दोनों परिणामों में टॉप पांच में सभी बेटियां

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी बोर्ड के दोनों परिणामों में टॉप पांच में सभी बेटियांgaonconnection, यूपी बोर्ड के दोनों परिणामों में टॉप पांच में सभी बेटियां

लखनऊ। रविवार को घोषित हुए उत्तर प्रदेश बोर्ड की परिणामों में एक बार फिर बेटियों ने रिकॉर्ड बनाया। एक साथ घोषित हाईस्कूल और इंटर दोनों की ही परीक्षाओं के टॉप की लिस्ट में सिर्फ लड़कियां शामिल हैं। इस साल हाईस्कूल में रायबरेली की सौम्या पटेल और इंटर में बाराबंकी की साक्षी वर्मा टॉपर हैं। दोनों ने 98% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

हाईस्कूल में 98.67 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं सौम्या पटेल के अलावा इकरा और उमरा महमूद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। निशा साहू, गरिमा और दीक्षा केसरवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक पाए। 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रगति त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहीं। कीर्ति सिंह पांचवे स्थान पर रहीं। उन्होंने 97.50 प्रतिशत यानि 585 अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 8.13 प्रतिशत अधिक रहा।

दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम काफी अच्छे रहे। हाईस्कूल में 87.66 प्रतिशत जबकि इंटर में 87.99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 2016 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68,21,869 (हाईस्कूल में 37,49,977, इंटर में 30,71,892) छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 7.42 लाख परीक्षार्थियों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ दी थी।

इंटरमीडिएट में 98.20 प्रतिशत अंक पाने वाली साक्षी वर्मा टॉपर रहीं। प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने ही 98% प्रतिशत अंक हासिल किए। दिव्यांशी और प्रेरणा वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने 97.80 प्रतिशत अंक पाए। 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ दिव्या अवस्थी और स्वाति तिवारी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। अमृता सिंह, चित्रांशी, नीतू राजपूत और आयुषी सिंह संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर रहीं। सभी ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.