यूपी में 46 हस्तियों को 'यश भारती' सम्मान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में 46 हस्तियों को यश भारती सम्मानगाँवकनेक्शन

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कला, संस्कृति, सिनेमा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 46 लोगों को ‘यश भारती' पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ख़त्म किये गये तमाम पुरस्कारों को प्रेरणास्रोत बनाये रखने के लिये बहाल किया है। मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हास्य फिल्म कलाकार राजू श्रीवास्तव, फिल्मकार अनुराग कश्यप, पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल ‘निरहुआ', शायर अनवर जलालपुरी और व्यंग्यकार अशोक चक्रधर समेत 46 हस्तियों को ‘यश भारती' सम्मान से नवाज़ा।

इस पुरस्कार के तहत 11 लाख रपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अखिलेश ने इस मौके पर कहा कि यश भारती सम्मान पाने वाले सभी लोगों ने अपनी मेहनत से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। इस सम्मान का सिलसिला नेताजी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुरु किया था और उन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वालों को तलाशकर आगे बढ़ाया था। हम उसी सिलसिले को आगे बढा रहे हैं।

पिछली मायावती सरकार की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ''एक ऐसा समय आया था जब ऐसे सम्मान रोक दिये गये थे। जनता ने हमें मौका दिया तो हमने ना केवल यश भारती बल्कि और भी रुके हुए सम्मान बहाल किये। इससे देश-विदेश में अच्छा संदेश जा रहा है।'' सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि मुंशी प्रेमचन्द जैसे महान साहित्यकार की बदहाली और उनकी निशानियों की दुर्दशा देखने के बाद उनके मन में यश भारती पुरस्कार शुरु करने का विचार आया था और साल 1997 से ये सिलसिला शुरु हुआ। उन्होंने यश भारती पाने वालों की सूची में प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल करने की जरूरत बतायी।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.