यूपी में हर रोज 105 महिलाएं होती हैं उत्पीड़न का शिकार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी में हर रोज 105 महिलाएं होती हैं उत्पीड़न का शिकारगाँव कनेक्शन

लखनऊ। बाराबंकी में रहने वाले रिंकू ने अपनी पत्नी और आठ महीने के बच्चे को इसलिए जला डाला क्योंकि उत्पीडऩ के बाद भी उसकी पत्नी दहेज की मांग को पूरी नहीं कर पाई। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसकी मां जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रही है। ये केवल इकलौता मामला नहीं है उत्तर प्रदेश में हर रोज 105 महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती हैं।

नेशनल क्राइम ब्यूरो की वर्ष 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साढ़े 28 लाख से अधिक महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में सबसे आगे रहा है। यूपी में वर्ष 2014 में 38467 मामले ऐसे सामने आए जिनमें महिलाओं का उत्पीड़न हुआ। महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है जहां पर 38299 ऐसे मामले प्रकाश में आए। उत्तर प्रदेश महिला सम्मान प्रकोष्ठ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2014 से दिसंबर 2015 तक 2505 मामले दर्ज किए गए, यानी हर माह में करीब 120 मामले दर्ज किए गए।

बाराबंकी के थाना सतरिख क्षेत्र के रामपुर जोगा गाँव का निवासी रिंकू (30 वर्ष) ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिंकी और उसके आठ महीने के बच्चे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। महिला और उसके बच्चे को बचाने आई उसकी सास और उसके देवर दीपू भी इस घटना में बुरी तरह से जल गए हैं। गंभीर हालत में महिला और उसकी सास को बाराबंकी से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है लेकिन बच्चे की मौत हो गई है। देवर दीपू बताता है, ''जब मैंने भाभी जलते हुए देखा तो उन्हें बचाने की कोशिश की और मैं भी जल गया।" गंभीर रूप से झुलसी महिला के पिता रामचन्दर ने अपने दामाद रिंकू पर आरोप लगाते हुए बेटी को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित जलाकर मार डालने का केस दर्ज किया है। रामचंदर बताते है, ''मेरी बेटी की शादी 2010 में हुयी थी और शादी के बाद से ही रिंकू उस पर दहेज के लिए दबाव डाल रहा था। वो लगातार धमकी दे रहा था कि उसको दहेज में उसके मन मुताबिक रुपए और मोटर साइकिल नहीं दी गयी थी। साथ ही रिंकू दूसरी लड़की से शादी रचाने की भी धमकी देता था और वह किसी दूसरी औरत के संपर्क में था। आरोपी पति रिंकू ने अपनी सफाई में कहा है की गैस सिलेंडर की पाइप फट गयी जिससे वो जल गयी जबकि घटना स्थल पर ऐसा कुछ नहीं दिखा। महिला जिस कमरे में महिला जली वहां मिट्टी का तेल की महक आ रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद ने बताया कि मामले में आरोपी पति के प्रेम प्रसंग की भी जांच हो रही है। जो भी जांच में आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग - सतीश कश्यप 

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.