यूपी: सड़क दुर्घटना में हुई सपा विधायक की मृत्यु
गाँव कनेक्शन 10 March 2016 5:30 AM GMT

गाँव कनेक्शन नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी से विधायक मोहम्मद इरफान सहित अन्य लोगों की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी।
सपा विधायक अपने बेटे और साथियों के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सैफई जा रहे थे। विधायक की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे विधायक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि गनर और विधायक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गयें।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधायक मोहम्मद इरफान सहित अन्य लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोहम्मद इरफान एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे। वे अपने क्षेत्र के विकास तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। श्री इरफान के निधन से पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
More Stories