"जन भागीदारी चैलेंज 2018" में आप बता सकते हैं भारतीय रेलवे बेहतर सुविधाओं से कैसे आय में कर सकता है वृद्धि
जो भी आप लेख लिखेंगे वे या तो अंग्रेजी भाषा में हो या फिर हिंदी में। यदि आप इन दोनों भाषाओं के अलावा कोई और भाषा का उपयोग करेंगे तब आपको इसे अंग्रेजी या हिंदी में अनुवाद करके भेजना होगा।
mohit asthana 17 May 2018 5:58 AM GMT

भारतीय रेलवे द्वारा "जन भागीदारी चेलेंज 2018" का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आपको बताना होगा कि भारतीय रेलवे कैसे सुविधाओं को और बेहतर बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकता है। इस पर आप भारतीय रेलवे के लिए बिजनेस प्लान, इप्लीमेंटेशन स्ट्रेटजी आदि पर लेख लिखकर अपने विस्तृत विचार भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप एकल रूप में भाग ले सकते हैं या फिर अधिक से अधिक 6 लोगों के समूह में भाग ले सकते हैं। जो भी आप लेख लिखेंगे वे या तो अंग्रेजी भाषा में हो या फिर हिंदी में। यदि आप इन दोनों भाषाओं के अलावा कोई और भाषा का उपयोग करेंगे तब आपको इसे अंग्रेजी या हिंदी में अनुवाद करके भेजना होगा।
मानदंड
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
आवेदक की आयु 20 मार्च 2018 को 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
लाभ/ईनाम
विजेताओं को प्राप्त होने वाले लाभ इस प्रकार हैं ।
पहला ईनाम – अधिकतम 10 लाख रुपए तक की राशि
दूसरा ईनाम - अधिकतम 5 लाख रुपए तक की राशि
तीसरा ईनाम - अधिकतम 3 लाख रुपए तक की राशि
चौथा ईनाम - अधिकतम 1 लाख रुपए तक की राशि
अंतिम तिथि
19 मई 2018 शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए (आवेदन हेतु लिंक) या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया फॉलो करें।
ऑनलाइन आवेदन हेतु महत्वपूर्ण लिंक
Next Story
More Stories