युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 4 हफ्ते के फ्री ऑनलाइन कोर्स के बाद आप शुरू कर पाएंगे खुद का बिजनेस
गाँव कनेक्शन 21 March 2017 2:25 PM GMT

नई दिल्ली। आप अगर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं या फिर अपनी सोच को वास्तविकता की धरातल पर लाना चाहते हैं तो भारत सरकार की ये पहल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। केंद्र सरकार के इस प्लेटफार्म पर आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। भारत सरकार और Upgrad ने मिलकर चार हफ्ते का एक ऐसा मुफ्त ऑनलाइन प्रोग्राम तैयार किया है, जो आपको अपने बिज़नेस को शुरू करने और उसे सफल बनाने के सभी गुर और सबक समझायेगा।
देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप
स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम से जुड़ा मुफ्त कोर्स सिखाता है एंटरप्रेन्योरशिप के पाठ
इस प्रोग्राम का लक्ष्य आपको उन जरूरी तत्वों का ज्ञान देना है जो एक सफल बिज़नेस शुरू करने तथा उसे चलाने में आपकी सहायता करेंगे। इन 4 हफ़्तों में आप अपनी खुद की व्यावसायिक यात्रा शुरू करने के संबंध में स्पष्ट होने से पहले विभिन्न संकल्पना, प्रकरण, सवाल तथा जवाबों से गुजरेंगे। शुरुआती दिनों में आपको पहले कई चीचें सीखनी होंगी, प्रोग्राम कैसे काम करता है उसकी भी जानकारी लेनी होंगा, बाद में सब कुछ आसान हो जाएगा।
स्टार्ट अप इंडिया केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम की रुपरेखा इंग्लिश और हिंदी दोनों में है। सरकार ने लोगों आत्मनिर्भर बनाने के लिए चुनिंदा कंपनियों के सीईओ के आइडियाज भी शामिल किए हैं।
क्या है स्टार्टअप इंडिया
युवाओं को प्रोत्साहित करने और जमीनी स्तर पर उन्हें सुविधाएं जुटाने में सहायता करने लिए मोदी सरकार ने 'स्टार्ट अप इंडिया' योजना की शुरुआत 16 जनवरी को थी। देश में स्टार्टअप की संख्या हर साल बढ़ रही है। साल 2010 में 480 स्टार्टअप शुरू हुए थे। इसके बाद संख्या बढ़ती गई। साल 2011 में 525, जबकि 2012 में 590 स्टार्टअप शुरू हुए। 2013 में 680 और फिर 2014 में 805 स्टार्टअप शुरू हुए। 2015 में ये आंकड़ा एक हजार के पार हो गया। इस साल सबसे ज्यादा यानी 1200 स्टार्टअप शुरू हुए।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
More Stories