खुशखबरी, इस साल नौकरियां और वेतन दरें बढ़ने की उम्मीद
गाँव कनेक्शन 11 Jan 2018 8:42 PM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। वर्ष 2018 के दौरान देश में कंपनियों में वेतन 10 प्रतिशत तक बढ़ाने और नई भर्तियों में वृद्धि की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
पिछले साल 48 फीसदी कंपनियों ने कहा था ऐसा
मर्कर के 2017 के इंडिया टोटल रिम्युनरेशन सर्वे के अनुसार, लगभग सभी उद्योग क्षेत्र की कंपनियां 2018 में अपने कर्मचारियों का वेतन 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। यह 2016 और 2017 की वेतन वृद्धि के ही समान है। विभिन्न क्षेत्रों की 791 कंपनियों के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में 55 प्रतिशत कंपनियों ने माना कि वह अगले 12 महीनों में और नियुक्तियां करने की इच्छुक हैं। पिछले साल 48 प्रतिशत कंपनियों ने ऐसा कहा था।
भारतीय उद्योग में निचले स्तर की दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की संभावना है। इसकी अहम वजह सकारात्मक आर्थिक माहौल है। साथ ही उचित प्रतिभा की कमी से कंपनियों की नियुक्तियों में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।शांति नरेश, प्रमुख, सूचना समाधान
अहम वजह सकारात्मक आर्थिक माहौल
मर्कर के भारतीय कारोबार में प्रतिभा कंसल्टिंग और सूचना समाधान की प्रमुख शांति नरेश ने कहा, “भारतीय उद्योग में निचले स्तर की दोहरे अंक की वृद्धि जारी रहने की संभावना है। इसकी अहम वजह सकारात्मक आर्थिक माहौल है। साथ ही उचित प्रतिभा की कमी से कंपनियों की नियुक्तियों में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।“
यह भी पढ़ें: वर्ष 2018 में इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में दो लाख नौकरियां
भाषाओं में छिपा है कमाई का जरिया
कोई आया शिकागो से तो किसी ने छोड़ी नेवी की नौकरी, अब सीख रहे ज़ीरो बजट खेती
More Stories