उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   25 Feb 2017 1:38 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं का दौर अभी एक दो दिनों तक चलेगा। उसके बाद ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। हवाओं की वजह से रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 13.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 14 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 14.2 डिग्री सेल्सियस और इलााहाबद का 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

            

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.