इन टिप्स को आजमाइए, आसानी से होंगे एग्ज़ाम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इन टिप्स को आजमाइए, आसानी से होंगे एग्ज़ामछोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो परीक्षा समय में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी

डॉ. शाज़िया वकार सिद्दीकी

लखनऊ। परीक्षा होने से पहले अक्सर छात्र खाना-पीना और सोना छोड़ देते हैं क्योंकि उनको बहुत घबराहट होती है। तनाव, घबराहट की एक सामान्य प्रक्रिया है। कई बार तनाव अच्छी भूमिका अदा करता है। तनाव अगर एक हद तक हो तो वो हमें काम करने की प्रेरणा देता है और हमें हमारे लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करता है। तनाव में मस्तिष्क से क्राटीसोल, जो एक बहुत महत्वपूर्ण हार्मोन है, वो भी निकलता है, जो हमारे अंदर दूसरों के भावनाओं को समझने की क्षमता को बढ़ाता है लेकिन तनाव तब हानिकारक भी हो जाता है, जब हम उन्हें हद से ज्यादा बढ़ा देते हैं। यही चीज अक्सर छात्रों के साथ भी होती है।

तनाव में अपने लोगों से बात करना जरूरी है। कई चीजें करके हम अपने रिजल्ट को बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के लिए मेहनत पूरे साल करनी चाहिए केवल परीक्षा के समय में नहीं। एक दिनचर्या बनाना बहुत जरूरी है, जिसमें हर क्रियाविधि के बारे में लिखा होना चाहिए। इस दिनचर्या में इन चीजों के बारे में ध्यान देना जरूरी है-

  1. व्यायाम करना चाहिए। आधे घंटे टहलना या योग करना बहुत जरूरी है।
  2. हर दिन अपने आप को साफ रखना भी बहुत जरूरी है जैसे नहाना, ब्रश करना, कपड़े बदलना आदि।
  3. एकेडमिक गतिविधियां करना। विषयों को बांटकर पढ़ें।
  4. मनोरंजन करना और लोगों से मिलना जुलना जैसे फेसबुक, व्हाट्स एप और घर से बाहर निकलना चाहिए।

परीक्षा के लिए तैयारी कुछ महत्वपूर्ण उपाय-

  • जो विषय कठिन हों उन्हें उस समय पढ़ें, जब दिमाग बिल्कुल फ्रेश हो और आसान विषय को दूसरे समय पर पढ़ें।
  • हाइलाइर्टस, रंग बिरंगें पेन का इस्तेमाल करके महत्वपूर्ण चीजों को अंडरलाइन कर लेना चाहिए, इससे याद करने में आसानी होती है।
  • इतिहास, भूगोल जैसे विषयों को फ्लो चार्ट के मदद से पढ़ना चाहिए। चित्र ज्यादा देर तक दिमाग में याद रहते हैं।
  • खाने और सोने में कोताही न करें। सात से आठ घंटे की नींद जरूरी है दिमाग को फ्रेश और आराम देने के लिए और भूखे पेट पढ़ाई भी नहीं हो सकती।
  • परीक्षा में कोई दिक्कत हो तो अपने घर वालों से बात करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने प्रियजनों को जरूर बताएं।

इन छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखें तो परीक्षा समय में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.