अखरोट खाने के हैं कई फायदे, आप भी जानिए

गाँव कनेक्शन | Feb 10, 2018, 15:30 IST
health tips
अखरोट दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे आप खाली तो खा ही सकते हैं साथ ही सलाद के साथ, पास्ता, आइस-क्रीम और ब्राउनी में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं इसलिए पूरे साल के किसी भी मौसम में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • अखरोट में फाइबर्स, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते है। यह बालों और त्वचा को हेल्दी रखता है।
  • अखरोट खाने से हड्डिया मजबूत होती हैं। साथ ही यह दांतों के लिए भी अच्छा होता है। डेंटिस्ट भी हेल्दी दांतों के लिए इसके रोजाना सेवन की सलाह देते है।


  • अखरोट का सेवन करने से दिल दुरूस्‍त रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो दिल को दुरूस्‍त बनाए रखते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं के शरीर के लिए अखरोट का सेवन सबसे ज्‍यादा लाभप्रद होता है। इसके सेवन से भ्रूण में पलने वाले बच्‍चे को एलर्जी नहीं होती है और उसकी ग्रोथ के लिए आवश्‍यक तत्‍व भी मिल जाते हैं।
  • हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि अखरोट के सेवन से तनाव का स्‍तर घट जाता है। इसके सेवन से ब्‍लड़ प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा मिलती रहती है।
  • अखरोट अकेला ऐसा मेवा है जो पौधा आधारित ओमेगा-3 फैटी ऐसिड- अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) का शानदार स्रोत है।
  • अखरोट खाने में थोड़ी सावधानी रखना चाहिए। चूँकि अखरोट गर्मी करता है और कफ बढ़ाता है इसलिए एक बार में 5 से ज्यादा अखरोट न खाएँ। ज्यादा अखरोट खाने से पित्त बढ़ने की संभावना रहती है। जिससे मुँह में छाले, गले में खुश्की या खुजली और अजीर्ण होने की संभावना रहती है।


Tags:
  • health tips
  • Walnut
  • health benefits
  • अखरोट के फायदे

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.