शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज का कटा टिकट, रविशंकर प्रसाद मैदान में

राजग ने बिहार में जारी की उम्मीदवारोंं की सूची, भाजपा और जदयू सत्रह-सत्रह सीटों पर और लोजपा छह सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गिरिराज सिंह नवादा की बजाय बेगूसराय से मैदान में

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   23 March 2019 11:06 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
शत्रुघ्न सिन्हा और शाहनवाज का कटा टिकट, रविशंकर प्रसाद मैदान में

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शनिवार को 40 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जैसा कि उम्मीद थी पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिंहा का टिकट काट दिया गया है, साथ ही वाजपेई सरकार में नागरिक एवं उड्डयन मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन का भी टिकट काट दिया गया है।

राजग के कुल 40 प्रत्याशियों की सूची में 17 भाजपा, 17 जदयू और छह सीटें लोजपा के खाते में गई हैं।

दिग्गज नेताओं की सीटों को देखें तो केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह-पूर्वी चंपारण, राजीव प्रताप रूढ़ी-सारण, गिरिराज सिंह-बेगूसराय, चिराग पासवान-जमुई से चुनाव में उतर रहे हैं। पटना साहिब से शत्रुघ्न सिंहा के स्थान पर रविशंकर प्रसाद को उतारा गया है।

एनडीए की सूची में केन्द्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की नवादा लोकसभा सीट बदलकर उन्हें बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया गया है। इससे पहले लोकसभा सीट बदलने को लेकर चल रही कयासबाजी पर उन्होंने चिंता जाहिर की थी। नवादा लोकसभा सीट गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत लोकजनशक्ति पार्टी को दी गई है।

एनडीए की यह सूची भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की। इस दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह और लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस भी मौजूद थे।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.