Loksabha Elections 2019: दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस गठबंधन

कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो कांग्रेस अभी भी तैयार है।

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   12 April 2019 10:04 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Loksabha Elections 2019: दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस गठबंधन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आप का रुख व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने खुद गठबंधन के लिए मना किया था। इसके बाद कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि अगर आप सिर्फ दिल्ली में तालमेल करना चाहती है तो कांग्रेस अभी भी तैयार है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि जल्द ही दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''हम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी नीति है कि भाजपा को हराने के लिए अलग-अलग राज्यों में गठबंधन किया जाए। दिल्ली में भी यह सुझाव आया कि आप के साथ गठबंधन किया जाए और हम तैयार भी हैं।''

चाको ने आगे कहा, ''कांग्रेस की दिल्ली इकाई आप के साथ चुनाव में जाने के लिए गंभीर थी। राहुल गांधी ने मुझे जिम्मेदारी दी थी कि मैं अपने नेताओं और आप के नेताओं के साथ बातचीत करूं। संजय सिंह उधर से बात कर रहे थे। लेकिन बात नहीं बन पाई। आप सभी राज्यों में गठबंधन चाहती थी जबकि हम सिर्फ दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार थे।''

उन्होंने कहा, ''निगम चुनाव में कांग्रेस और आप का कुल वोट 47 प्रतिशत था। हम चाहते थे कि आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर लड़े। इस पर सहमति भी बन गयी थी। लेकिन आप की तरफ से यह बात आई कि हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में भी गठबंधन के लिए बात हो। लेकिन यह संभव नहीं था। दिल्ली की स्थिति और दूसरे राज्यों की स्थिति अलग है। आप का रुख व्यवहारिक नहीं है। इसलिए हमने सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी।''


(भाषा से इनपुट)

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.