ग्रह के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है पेरिस जलवायु समझौता: ओबामा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ग्रह के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है पेरिस जलवायु समझौता: ओबामा ग्रह के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है पेरिस जलवायु समझौता: ओबामा 

वाॅशिंगटन (भाषा)। जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के 30 दिनों में लागू हो जाने के समाचार का स्वागत करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे भावी पीढि़यों के लिए ग्रह की रक्षा करने की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण मोड़’ करार दिया है।

ओबामा ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में कल कहा, “भावी पीढि़यों के लिए हमारे ग्रह की रक्षा करने की जंग में यह एक ऐतिहासिक दिन है। दुनिया ने पेरिस समझौते को प्रभावी करने के लिए आवश्यक सीमा को गुरुवार को आधिकारिक रूप से पार कर लिया। यदि हम इस समझौते के तहत प्रतिबद्धताओं का पालन करते हैं, इतिहास इसे हमारे ग्रह के लिए एक अहम मोड़ के रूप में दर्ज करेगा।”

ओबामा ने कहा, “यह समय के साथ खतरनाक कार्बन उत्सर्जन कम करने में देशों की मदद करेगा। यह समझौता पारदर्शिता की मजबूत प्रणाली के तहत तकनीकी विकास जैसे लक्ष्यों को तय करता है। यह प्रणाली हर देश को सभी अन्य देशों की प्रगति के मूल्यांकन की अनुमति देती है।”

उन्होंने कहा, “और यह संकेत देकर कि हमारा भविष्य यह होेने वाला है (एक स्वच्छ ऊर्जा वाला भविष्य) समझौता पहले कभी नहीं देखे गए स्तर पर उच्च तकनीक, कम कार्बन निवेश एवं नवाचार विकसित करने की दिशा में कारोबारों, वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के लिए द्वार खोल देगा।”

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.