ऑस्ट्रेलिया के सौर संयंत्र पर अडाणी का 30 करोड़ डॉलर निवेश, भूमि समझौता संपन्न 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ऑस्ट्रेलिया के सौर संयंत्र पर अडाणी का 30 करोड़ डॉलर निवेश, भूमि समझौता संपन्न कंपनी ने बताया कि यह संयंत्र पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मोरानबाह और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के व्हायला क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे।

मेलबर्न (भाषा)। उर्जा क्षेत्र में काम करने वाले भारत के अडाणी समूह ने ऑस्ट्रेलिया में दो सौर संयंत्रों की स्थापना के लिए भूमि समझौतों को पूरा कर लिया है। इन दोनों संयंत्रों से अगले पांच सालों में 1500 मेगावाट की नवीकरणीय उर्जा का उत्पादन होगा, जिन पर समूह संयुक्त तौर पर 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। इसके अलावा एक अदालत ने आज समूह की 16 अरब डॉलर की कोयला और खान परियोजना के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया।

कंपनी ने बताया कि यह संयंत्र पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मोरानबाह और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के व्हायला क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इनमें से प्रत्येक की लागत 20 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर) होगी। इन दोनों संयंत्रों पर अगले साल काम शुरु होगा।

व्हायला परियोजना को एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा और इससे करीब 350 नौकरियां पैदा होंगी। इसमें 120 मेगावाट क्षमता का सौर उर्जा उत्पादन संयंत्र होगा, जिसकी अधिकतम क्षमता 150 मेगावाट होगी। कंपनी ने बताया कि इस परियोजना के लिए उसने व्हायला के नगर प्रशासन के साथ एक भूमि समझौता किया है।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.