गोलीबारी के बाद कैलिफोर्निया के दो मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोलीबारी के बाद कैलिफोर्निया के दो मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित      गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये।

लॉस एंजिलिस (एएफपी)। कैलिफोर्निया के दो मतदान केंद्रों के नजदीक गोलीबारी की घटना होने के बाद दोनों केंद्रों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये। लॉस एंजिलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता, वनेसा लोजानो ने बताया कि गोलीबारी की घटना लॉस एंजिलिस से 25 मील (40 किलोमीटर) दूर अजुसा शहर में कल दोपहर को हुई।

लोजानो ने बताया कि बंदूक की गोली से घायल तीन लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। घटना का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आ पाया है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के मतदान केंद्रों में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। स्थानीय सरकारी अधिकारी डीन लोगोन ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए अन्य मतदान केंद्रों पर जाने की सलाह दी है।

California US president election Crossfire One person killed  three injured Los Angeles County Fire Department spokesperson  Vanessa Lojano Azusa City 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.