किसानों की खुदकुशी के मामले में लोकसभा में लगे आरोप-प्रत्यारोप    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों की खुदकुशी के मामले में लोकसभा में लगे आरोप-प्रत्यारोप     तमिलानडु और ओडीशा में कई किसान दे चुके हैं जान। फोटो प्रतीकात्मक।

नई दिल्ली (भाषा)। लोकसभा में सोमवार को तमिलनाडु और ओडिशा में किसानों की खुदकुशी का मुद्दा उठाया गया। यह मुद्दा कांग्रेस के एक सदस्य की ओर से रखा गया। इसपर संबंधित राज्यों के सत्तारूढ़ दलों के सांसदों ने आपत्ति जताई है।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

सदन में 2016-17 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों (सामान्य) पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पूरे देश में किसानों की स्थिति खराब है। तमिलनाडु और केरल में बारिश कम होने से भयावह सूखे की स्थिति है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सूखे की वजह से किसानों की खुदकुशी के कई मामले सामने आए। इसे लेकर वहां के किसानों ने हाल ही में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के किसान अपने साथ खुदकुशी करने वाले किसानों के कंकाल साथ में लेकर आए थे। इस पर सदन के उपाध्यक्ष और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम तंबिदुरै ने आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा कि किसानों के कंकाल लाने के इस तरह के बयान बेबुनियाद हैं। इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे संभव है कि जो मर गया, उसके कंकाल लेकर किसान आए हों।

जब कांग्रेस की ओर से इस संबंध में एक खबर का ज़िक्र किया गया तो अन्नाद्रमुक नेता ने कांग्रेस सदस्य पर भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा तमिलनाडु सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों पर पूरा ध्यान दे रही है और कदम उठा रही है। वेणुगोपाल ने किसानों की खुदकुशी के मामलों में महाराष्ट्र और ओडिशा राज्यों को भी शामिल किया। इसपर बीजद के तथागत सथपति ने भी आपत्ति जताई। ओडिशा के सथपति ने कहा कि कांग्रेस सदस्य दूसरे नंबर पर उनके राज्य का नाम इस तरह ले रहे हैं जैसे किसानों की खुदकुशी के मामले में यह राज्य दूसरे स्थान पर है।

सथपति का कहना है कि पहले वेणुगोपाल को अपनी समस्याओं को रेखांकित करना चाहिए। इसके जवाब में वेणुगोपाल ने कहा, “मैं किसी राज्य की नहीं पूरे देश की बात कर रहा हूं। मैं राजनीतिक भावना से हटकर सामान्य बात कर रहा हूं कि किसान खुदकुशी कर रहे हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

             

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.