अमेठी में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमेठी में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन  अमेठी के बहादुरपुर (जायस) में बने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर भी मौजूद थे।

अमेठी (भाषा)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज अमेठी के बहादुरपुर (जायस) में बने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान का उदघाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी तथा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर भी मौजूद थे।

इस संस्थान को खोलने का फैसला मनमोहन सरकार के दौरान लिया था जिसका शिलान्यास राहुल गांधी ने 2008 में किया था। इसकी स्थापना पर करीब 538 करोड़ रुपए खर्च हुए है।

इस मौके पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि देश आज जिन गंभीर समस्याओं से गुजर रहा उसकी जिम्मेदार कांग्रेस शासनकाल में हुए घोटाले हैं, जिनके कारण देश का बुनियादी ढांचा चरमरा गया।

‘हमने यहां के सांसद (राहुल) से इस आयोजन में भाग लेने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उन्होंने जबाब दिया मेरे पास समय नर्ही है......ऐसे तो यहां के सांसद है।
धर्मेन्द्र प्रधान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पेट्रोलियम मंत्री धमेंन्द्र प्रधान को कल लिखे एक पत्र में कहा था कि चूंकि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में समय से आमंत्रित नहीं किया गया। इसलिए वे इसमें शामिल होने में समर्थ नहीं है, प्रधान ने इस संबंध में राहुल को 17 अक्टूबर को पत्र लिखा था।

राहुल ने प्रधान को लिखे पत्र में संस्थान के पूरे होने पर प्रसन्नता जताई थी और याद दिलाया था कि इसकी स्थापना का फैसला संप्रग सरकार में हुआ था और बजट में इसके लिए समुचित प्रावधान किया गया था।

समारोह में मौजूद ईरानी की मांग पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि इस परिसर में कौसल विकास की कक्षाएं चलायी जाएगी और साथ ही अमेठी क्षेत्र के छात्र छात्राओं के शिक्षण खर्च पर छूट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में ईरानी ने यहां से राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।



     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.