बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है: SBI

बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है: SBIभारतीय स्टेट बैंक

कोयम्बटूर (भाषा)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की चेयरपर्सन अरंधति भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि बैंक में संख्या के हिसाब से पॉइंट आफ सेल (पीओएस) लेनदेन 300 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 200 प्रतिशत बढ़ा है। इससे पता चलता है कि डिजिटल लेनदेन में इजाफा हो रहा है।

भट्टाचार्य ने इस बारे में कहा, ‘‘यदि आप हमारे पीओएस लेनदेन को देखें तो डिजिटल लेनदेन बढ़ा है। संख्या के हिसाब से यह 300 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 200 प्रतिशत बढ़ा है।'' उन्होंने कहा कि वॉलेट डाउनलोड में जोरदार इजाफा हुआ है। हमने इससे पहले वॉलेट डाउनलोड में इतनी बढ़ोतरी नहीं देखी। यह 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। उन्होंने बताया कि बंबई चिकित्सक संघ ने चिकित्सकों के चैंबर के लिए कल बैंक से 650 पीओएस मशीनों का आग्रह किया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कंपनियां अपने ठेका श्रमिकों को भुगतान के लिए इम्प्रेस कार्ड का आग्रह कर रही हैं।

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.