स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सम्पूर्ण विकास का संदेश दिया : शिवराज चौहान

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   12 Jan 2017 12:58 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सम्पूर्ण विकास का संदेश दिया : शिवराज चौहानयुवा दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार किया।

भोपाल (भाषा)। स्वामी विवेकानन्द की आज जयंती है। मध्य प्रदेश में आज (12 जनवरी) स्वामी विवेकानन्द की जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्य का मुख्य समारोह राजधानी के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को सम्पूर्ण विकास का संदेश दिया। सूर्यनमस्कार करने से शरीर स्वस्थ व मजबूत होता है व मस्तिष्क तेजस्वी बनता है।

आधिकारिक तौर पर बताया गया, ‘‘12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों और ग्राम पंचायतों में सुबह नौ बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।''

यह आयोजन स्वामी विवेकानन्द की जयंती के मौके पर युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गए।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.