मणिपुर में बीरेन सिंह ने जीता फ्लोर टेस्ट, 32 विधायकों ने दिया समर्थन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मणिपुर में बीरेन सिंह ने जीता फ्लोर टेस्ट, 32 विधायकों ने दिया समर्थनबीरेन सिंह।

इंफाल। मणिपुर में भाजपा सरकार अग्निपरीक्षा में सफल रही है। आज बीरेन सिंह ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। 60 में से 32 विधायकों ने बीरेन सिंह का समर्थन किया। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस पार्टी 28 सीट जीतकर भी सरकार बनाने में नाकामयाब रही और 21 सीट जीतकर दूसरे नंबर की पार्टी रही भाजपा ने बीरेन सिंह की अगुआई में अपनी सरकार बना ली।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

विधानसभा चुनाव में 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस को पछाड़कर भाजपा ने यहां 32 विधायकों के समर्थन का दावा पेश करते हुए सरकार बना ली थी। इसके बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। 60 सीटों वाली राज्य की विधानसभा में भाजपा को केवल 21 सीटें ही मिली थीं। लेकिन इसके बाद उसने एनपीपी के चार विधायकों, तृणमूल कांग्रेस और लोजपा के एक-एक विधायक का समर्थन प्राप्त कर लिया।

खत्म हुई आर्थिक नाकेबंदी

पिछले पांच महीने से राज्य में यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) के आह्वान पर जारी आर्थिक नाकाबंदी रविवार मध्य रात्रि से खत्म हो गई। केंद्र, राज्य सरकार और नगा समूहों के बीच बातचीत की सफलता के बाद इसे हटाया गया। आर्थिक नाकेबंदी खत्म होने के बाद राज्यपाल ने भी इस पर खुशी जताई है और कहा है कि इससे विकास के रास्ते खुलेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.